UP Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 24 मई तक हीट वेव का यलो अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बांदा में पारा 46 डिग्री पहुंच गया है और 24 मई तक हीट वेव का अलर्ट है। हालांकि, राहत की बात है कि इस साल मॉनसून तय समय से पहले 26 मई को केरल पहुंच सकता है, जिससे यूपी में भी जल्दी बारिश की उम्मीद है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 2:10 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश इस समय चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य का बांदा जिला 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 24 मई तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 से 21 मई तक कानपुर सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां पारा 46 डिग्री तक जा सकता है। शुष्क हवाओं के कारण मई के अंत तक गर्मी चरम पर रहेगी।

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा आक्रोश

हालांकि, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में 20 से 23 मई के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने से कुछ राहत मिल सकती है। दूसरी ओर, राहत की खबर यह है कि मॉनसून इस बार चार दिन पहले यानी 26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। इस वजह से उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून के निर्धारित समय (15 जून) से थोड़ा पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Location :  LUcknow

Published :  18 May 2026, 2:10 PM IST