Patna: पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। TRE-4 में एक ही परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की।
प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी ने अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए कहा कि उसने करीब 2000 रुपये कर्ज लेकर बीपीएससी AEDO की परीक्षा देने सीवान का सफर किया था। छात्रा ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और वह पढ़ाई के साथ काम भी करती है।
उसका आरोप है कि परीक्षा केंद्र बेहद खराब जगह पर बनाया गया था। उसने सवाल उठाया कि अगर खेत जैसी जगहों पर सेंटर दिए जाएंगे तो परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।
छात्र मुख्यमंत्री से सीधे मिलने की मांग करते रहे। पुलिस की ओर से छात्रों को आश्वासन दिया गया कि प्रतिनिधिमंडल बनाया जाए, जिसे मुख्यमंत्री आवास ले जाने की कोशिश की जाएगी। प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा बढ़ाई गई। बैरिकेडिंग, पुलिस बल और वाटर कैनन की व्यवस्था की गई। डीएम और एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस दौरान छात्र नेता खुशबू पाठक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई।

Location : Patna
Published : 25 August 2026, 4:13 PM IST