New Delhi: उत्तर प्रदेश की राजनीति के 'बयानवीर' कहे जाने वाले ओम प्रकाश राजभर ने इस बार ऐसा कार्ड चला है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ने प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने और पूर्वांचल राज्य गठन पर राजभर समाज से मुख्यमंत्री बिठाने का दावा कर नया शगूफा छोड़ा है।
राजभर के बयान के अनुसार उनका का दावा है कि-
भविष्य में पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्यांचल और पश्चिमी/हरित प्रदेश के रूप में यूपी का पुनर्गठन संभव है।
राजभर के इस फॉर्मूले पर राजनीति तो गर्माई है, लेकिन आधिकारिक मोर्चे पर सन्नाटा है। बता दें कि, केंद्र या उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव या घोषणा दूर-दूर तक नहीं है। बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने इसे साफ तौर पर राजभर की व्यक्तिगत राय करार दिया है।
‘डाइनामाइट न्यूज़’ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी ने जब इस मुद्दे पर ग्राउंड जीरो से कवरेज करने वाले संवाददाताओं से बातचीत की तो उनकी पड़ताल बताती है कि आम जनता और राजनीतिक हलके में इसे बहुत गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जनता का मानना है कि राजभर की आदत समय-समय पर सुर्खियां बटोरने वाले ऐसे ‘प्रयोगधर्मी’ बयान देने की रही है।

Location : New Delhi
Published : 23 September 2026, 4:36 PM IST
Topics : Om Prakash Rajbhar purvanchal state UP Assembly Election 2027 UP Division 4 Parts UP Politics