Rahul Singh Death Mystery: रोशन होने से पहले ही किसने बुझाया चिराग? सिसवा के राहुल सिंह केस के आरोपियों पर बड़ा अपडेट

महराजगंज के सिसवा निवासी युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। देश का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले राहुल की मौत से जुड़े पूरे प्रकरण को डाइनामाइट न्यूज़ ने लगातार प्रमुखता से उठाया और मामले के हर पहलू को सामने रखा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 17 July 2026, 8:52 PM IST


Maharajganj :
देश का नाम रोशन करने का सपना देखने वाले युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत का मामला बन चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ द्वारा पूरे प्रकरण को लगातार प्रमुखता से उठाने और हर पहलू को सामने लाने के बाद मामले में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का असर यह हुआ कि लखनऊ के विभूतिखंड थाने में राहुल सिंह की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

एफआईआर की कॉपी सबसे पहले डाइनामाइट न्यूज़ आपके सामने लेकर आया है। मृतक के बड़े भाई रोहित सिंह की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में आरोप है कि राहुल को लगातार मानसिक प्रताड़ना, दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा। जिससे वह अवसाद में चले गए और अंत उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, ये सभी आरोप फिलहाल शिकायत और दर्ज एफआईआर का हिस्सा हैं।

जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। कम उम्र में ड्रोन तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले राहुल सिंह की असमय मौत ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर हैं कि आखिर कौन-सी परिस्थितियां थीं। जिन्होंने देश के एक होनहार वैज्ञानिक का सपना अधूरा छोड़ दिया। देखिये पूरी वीडियो।

Location :  Maharajganj

Published :  17 July 2026, 8:52 PM IST