Video: इजराइल में नेतन्याहू के खिलाफ 67 सांसद एकजुट, भारत के साथ रिश्तों पर भी नजर

इजराइल में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की सत्ता को बड़ी चुनौती मिल रही है। पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़नकोट को 67 सांसदों का समर्थन मिलने की बात सामने आई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 November 2026, 4:56 PM IST

New Delhi: इजराइल में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की सत्ता को बड़ी चुनौती मिल रही है। पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइज़नकोट को 67 सांसदों का समर्थन मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में संभावित सत्ता परिवर्तन का असर भारत-इसराइल संबंधों पर भी पड़ सकता है।

नेतन्याहू को गादी आइज़नकोट से चुनौती

इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन जरूरी है। विपक्षी गठबंधन को 67 सांसदों का समर्थन मिलने के बाद राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने 8 नवंबर को गादी आइज़नकोट को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

नई सरकार के सामने आठ चुनौतियां

आइज़नकोट पूर्व सैन्य प्रमुख रह चुके हैं। उनके सामने गठबंधन को एकजुट रखने, ईरान और हमास से सुरक्षा, अमेरिका से संबंध, गाजा युद्ध और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने जैसी चुनौतियां होंगी।

भारत पर क्या पड़ेगा असर?

भारत और इजराइल के बीच रक्षा, मिसाइल, ड्रोन और एयर डिफेंस तकनीक में मजबूत सहयोग है। बराक-8 इसका उदाहरण है। हालांकि, नेतन्याहू के जाने पर मोदी को नए नेतृत्व के साथ संबंध मजबूत करने होंगे। फिलिस्तीन के मुद्दे पर भी भारत को संतुलन बनाए रखना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  14 November 2026, 4:56 PM IST