IndiGo Flight Cancelled: फ्लाइट रद्द होने पर भड़की महिला यात्री, जमकर हंगामा

भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 7352) अचानक रद्द होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। तकनीकी खराबी के कारण घंटों देरी से उड़ान रद्द किए जाने से नाराज एक महिला ने हंगामा किया, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 14 August 2026, 4:07 PM IST

New Delhi: भुवनेश्वर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 7352) के यात्रियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब एयरलाइन ने अंतिम समय में विमान रद्द करने की घोषणा कर दी। तय शेड्यूल के मुताबिक, इस फ्लाइट को दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरनी थी, जिसे पहले शाम 5:30 बजे तक टाला गया और बाद में तकनीकी खराबी का हवाला देकर शाम करीब 6 बजे पूरी तरह रद्द कर दिया गया।

फ्लाइट रद्द होने से नाराज एक महिला यात्री ने एयरपोर्ट परिसर में जमकर हंगामा किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर हुई गहमागहमी और हंगामे के बीच लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान की खबर सामने आई है। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Location :  New Delhi

Published :  14 August 2026, 4:07 PM IST