मैनपुरी के हर्षित चौहान बने जिला टॉपर! 96% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

मैनपुरी जिले के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में हर्षित चौहान ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। साधारण परिवार से आने वाले हर्षित ने कठिन मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 April 2026, 12:06 AM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जनपद के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में एलाऊ थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी हर्षित चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। हर्षित ने कुल 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंक हासिल किए और पूरे जिले का नाम रोशन किया।

हर्षित चौहान पंडित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज के छात्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले हर्षित के पिता खेती के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद हर्षित ने मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की।

खास बात यह रही कि हर्षित ने गणित विषय में 100 में से पूरे 100 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया, वहीं स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल भी उन्हें बधाई देने पहुंचे।

Location :  Mainpuri

Published :  24 April 2026, 12:06 AM IST