Lucknow: यूपी की सियासत में मिर्जापुर से उठी एक नई हलचल 2027 के चुनाव में बड़ा खेल करेगी? इस सवाल पर यूपी के सियासी गलियारों में चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी, जननीति भारत पार्टी के गठन का ऐलान कर सियासी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। दिव्या मित्तल मिर्जापुर की डीएम रह चुकी हैं और उत्तर प्रदेश में करीब 13 साल तक सेवाएं दे चुकी हैं। अब उनकी नजर मिर्जापुर सदर सीट पर है, जहां से वह 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में सवाल है, क्या दिव्या मित्तल यूपी के सियासी समीकरण बदल पाएंगी?
'जना देश उत्तर प्रदेश' में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस चर्चा में डाइनामाइट न्यूज़ के एग्जीक्यूटिव एडिटर सुभाष रतूड़ी, राजनीतिक विशेषज्ञ प्रतिभा यादव और यूपी चुनावों को कवर करने वाले मिर्जापुर से संतोष गिरी, मिर्जापुर से आनंद तिवारी, कानपुर नगर से विशाल शुक्ला और सुल्तानपुर से दर्शन कुमार साहू शामिल हुए।
दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश में करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवाएं दे चुकी हैं। मिर्जापुर की जिलाधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी वह चर्चा में रही थीं। अब प्रशासनिक सेवा से निकलकर राजनीति में कदम रखने के उनके फैसले ने जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है।
UP Assembly Election 2027: अजय राय को दरकिनार कर कांग्रेस कर रही हर वर्ग को साधने की कोशिश?
जननीति भारत पार्टी के गठन के साथ ही दिव्या मित्तल के राजनीतिक एजेंडे और चुनावी रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने के उनके ऐलान के बाद अब यह देखना अहम होगा कि वह अपनी पार्टी के जरिए किन मुद्दों को जनता के सामने रखती हैं।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी की एंट्री से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, पार्टी का संगठन, अन्य सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना और प्रमुख मुद्दों को लेकर आगे की घोषणाओं पर नजर रहेगी।

Location : Lucknow
Published : 15 October 2026, 6:44 PM IST
Topics : Divya Mittal Former IAS Divya Mittal Janniti Bharat Party Mirzapur Sadar Seat UP Assembly Election 2027