Video: पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली; चंद घंटों की बारिश ने खोली NDMC और MCD के दावों की पोल

दिल्ली में हुई तेज बारिश ने मौसम सुहाना करने के साथ ही नगर निकायों की तैयारियों की पोल खोल दी है। एनडीएमसी क्षेत्र समेत कई प्रमुख सड़कों पर भारी जलभराव से सड़कें तालाब बन गईं और यातायात थम गया। नालों की सफाई के दावे हवा साबित होने से प्रशासन और तैयारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 28 July 2026, 3:09 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश ने जहां एक तरफ मौसम का मिजाज बदल दिया है, वहीं बरसात ने शहर की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी है। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

हर साल मानसून से पहले नालों की सफाई और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं। लेकिन इस बार भी बारिश के बाद हालात बिगड़ने से नगर निकायों (NDMC) की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। बारिश ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर हर साल मानसून से पहले किए जाने वाले दावे जमीन पर कितने प्रभावी साबित हो रहे हैं।

Location :  New Delhi

Published :  28 July 2026, 3:08 PM IST