New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। देश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था, लगातार होते पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों और प्रदर्शनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। हाथों में पोस्टर, जुबान पर नारे और भारी भीड़ के बीच आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जंतर-मंतर से आई ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, हंगर स्ट्राइक (भूख हड़ताल) पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है।
प्रदर्शन के दौरान दिपके ने अपने भाषण में सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आज प्राइवेट स्कूल प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए भी 10 से 15 हजार रुपये फीस वसूल कर जनता को लूट रहे हैं, जबकि राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत गरीबों के एडमिशन सिर्फ फर्जीवाड़े की भेंट चढ़ रहे हैं। कॉलेजों में न तो पढ़ाई हो रही है और न ही युवाओं को कोई स्किल सिखाई जा रही है।
नेताओं पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में पिछले 10 सालों में 150 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे 7 से 8 करोड़ छात्रों का भविष्य बर्बाद हुआ है। नीट (NEET) पेपर लीक के बाद अकेले 22 छात्रों ने आत्महत्या कर ली।
CJP Protest: ‘एक ही पार्टी के गुलाम बन गए सब’, जंतर-मंतर पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया का बड़ा बयान
आरोप लगाया गया कि नेताओं के बच्चे तो विदेश की टॉप यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ रहे हैं, जबकि देश के गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चे सिस्टम की नाकामी के कारण सुसाइड करने को मजबूर हैं। सीयूईटी (CUET) में देरी और एसएससी जीडी (SSC GD) सेंटरों की कुव्यवस्था ने साबित कर दिया है कि देश का परीक्षा सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

Location : New Delhi
Published : 3 July 2026, 4:08 PM IST