पहले इसे संभाल लो… कोबरा के काटने के बाद युवक ने जो किया, अस्पताल में हर कोई रह गया दंग

उत्तराखंड के रामनगर में एक युवक को कोबरा ने काट लिया, लेकिन घबराने के बजाय उसने ऐसा कदम उठाया जिसने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और लोगों को हैरान कर दिया। इलाज के लिए पहुंचा युवक अपने साथ उसी जिंदा कोबरा को भी लेकर आया था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 July 2026, 1:22 PM IST

Ramnagar: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में उस समय सरकारी अस्पताल में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब एक युवक कोबरा सांप के काटने के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसके हाथ में कोई साधारण सामान नहीं, बल्कि वही जिंदा कोबरा सांप था, जिसने उसे कुछ देर पहले काटा था।

युवक सांप को डिब्बे में बंद करके सीधे रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंच गया, अस्पताल में युवक के साथ कोबरा को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरत में पड़ गए, फिलहाल चिकित्सकों ने युवक का उपचार शुरू कर दिया है।

टाइल्स लगाने का काम करता है पीड़ित

बताया जा रहा है कि मुरादाबाद जिले के रहने वाले अरुण कुमार पिछले चार-पांच वर्षों से रामनगर के बेड़ाझाल क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा हैं। अरुण यहां टाइल्स लगाने का काम करता हैं और साथ ही जरूरत पड़ने पर सांपों को रेस्क्यू भी करता है।

मसूरी के जबरखेत मॉडल से चमकेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वन विभाग विकसित करेगा आठ नए डेस्टिनेशन

सांप को रेस्क्यू करने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 5 बजे अरुण को सूचना मिली कि रामनगर के गुबानपुर क्षेत्र में नितिन कुमार के घर के अंदर एक कोबरा सांप घुस आया है, सूचना मिलने के बाद अरुण सांप को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंच गया। अरुण ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद करने का प्रयास किया, इसी दौरान कोबरा ने उनके हाथ की उंगली पर काट लिया।

सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा युवक

कोबरा के काटने के बावजूद अरुण घबराया नहीं, उसने पहले सांप को सुरक्षित डिब्बे में बंद किया और फिर उसी सांप को लेकर इलाज के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंच गया। अस्पताल में जब डॉक्टरों और लोगों ने युवक के साथ डिब्बे में बंद कोबरा को देखा तो हर कोई हैरान रह गया।

सांप के काटे अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब पांच बजे सांप निकलने की सूचना मिली थी, वह मौके पर पहुंचा और कोबरा को रेस्क्यू करने लगा। सांप को डिब्बे में पैक करने के दौरान उसने उसकी उंगली में काट लिया। इसके बाद वह सांप को लेकर अस्पताल आ गया।

उत्तराखंड में हाई-प्रोफाइल ठगी: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे ने रची ऐसी स्क्रिप्ट, खुद पुलिस भी रह गई हैरान!

वहीं राम दत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहीद ने बताया कि सांप के काटने के बाद मरीज को अस्पताल लाया गया है, मरीज के हाथ की इंडेक्स फिंगर पर सांप के काटने के निशान हैं। चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Location :  Ramnagar

Published :  22 July 2026, 1:22 PM IST