हिंदी
हल्द्वानी के गल्ला मंडी में हुई डबल मर्डर वारदात में मृतक युवती लक्ष्मी की शिनाख्त हुई, वह मेडिकल स्टोर में काम करती थी, जबकि मृतक युवक शुभम टम्टा नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर
युवती की शिनाख्त
Haldwani: हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में हुई डबल मर्डर की वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मृतक युवक और युवती के परिवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस से इस जघन्य घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। फिलहाल दोनों के बीच संबंध स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
कर्मचारी के रूप में काम
मृतक 31 वर्षीय शुभम टम्टा के ताऊ, उत्तराखंड पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई हरीश लाल ने बताया कि शुभम छह भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। वह नशे का आदी थे और पांच साल पहले हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने वहीं कर्मचारी के रूप में काम किया और फिर दूसरे नशा मुक्ति केंद्र में काउंसलर बनकर नौकरी की। शुभम के पिता किशोरी लाल अल्मोड़ा में डाक विभाग में बड़े बाबू थे, जिनका दो साल पहले निधन हो गया। माता भागीरथी देवी पूर्व ग्राम प्रधान थीं, जिनका भी बीमारी के कारण निधन हो चुका है।
युवती की पहचान
मृतका 19 वर्षीय लक्ष्मी के बड़े भाई सुरेश पोखरिया ने बताया कि वह आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की थीं। उनके पिता हेमचंद्र पोखरिया की दो शादियां हुईं और वे नैनीताल के ग्राम सभा मल्ली पोखरी में पुरोहित हैं। लक्ष्मी पढ़ाई के लिए हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रह रही थीं और एमबीपीजी में बीएससी के दूसरे साल की छात्रा थीं। पढ़ाई के साथ-साथ वह मेडिकल स्टोर में काम भी करती थीं।
दो आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें, सिगरेट और स्नैक्स जैसी सामग्री बरामद की है। सूत्रों के अनुसार, गल्ला मंडी में हुई हत्या के दो आरोपी पकड़े गए हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है पुलिस को मामले की जांच में महत्वपूर्ण लीड मिल चुकी है और जल्द ही खुलासा होने की संभावना है।
No related posts found.