डोईवाला में पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 26 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया। एक मदद ब्लड ग्रुप समिति और परवादून बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का रक्त हिमालयन ब्लड बैंक जौलीग्रांट भेजा गया।

डोईवाला में रक्तदान शिविर
Doiwala: उत्तराखंड़ के डोईवाला में स्थित परवादून बार एसोसिएशन के प्रांगण में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन एक मदद ब्लड ग्रुप समिति और परवादून बार एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन और बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया और समाज सेवा का संदेश दिया गया।
शिविर में कुल 26 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को हिमालयन ब्लड बैंक जौलीग्रांट भेजा गया, ताकि अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। आयोजकों ने बताया कि यह समिति का 14वां रक्तदान शिविर था और इससे पहले भी कई स्थानों पर शिविर लगाए जा चुके हैं। रक्तदान करने वालों को ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
जल जीवन मिशन की समीक्षा में DM ने दिए तेजी के निर्देश, 6 महीने के भीतर पूरा करें काम
समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं होती, बल्कि शरीर में नया रक्त बनता है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। वहीं मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि रक्त किसी मशीन से नहीं बनाया जा सकता, इसलिए जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
गोरखपुर: हत्या के प्रयास में आरोपी का हुआ ये हाल, जानें क्या है पूरी खबर
आयोजकों ने कहा कि समिति लगातार गांव-गांव जाकर रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी न हो और किसी मरीज की जान केवल रक्त के अभाव में न जाए। शिविर में सन्दीप जोशी, आशिफ हसन, साहिल अली, मोहम्मद आसिफ, फरहान मलिक, आदिल, मनीष सिद्धू, आदित्य, मनीष कुमार, जैकब, अरुण टम्टा, जिशान, प्रियांशु सक्सेना, मुस्तकीम, संदीप कुमार, सुनील कुमार, मान्यवर, संदीप लोधी, रज्जी प्रकाश, सुशील बोरा, ईश्वर सैनी, सुल्तान सहित कई लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।