Rudraprayag: विनीत कुमार ने केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अफसरों को दिये ये निर्देश

रुद्रप्रयाग में बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अपर सचिव विनीत कुमार ने बुधवार को रूद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 February 2026, 7:58 PM IST

Rudraprayag: श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आज अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार द्वारा जनपद का एक दिवसीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा ताकि श्री केदार बाबा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जीएमवीएन में वार्ता के दौरान अपर सचिव ने बताया कि जनपद के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को व्यवस्थित करने हेतु लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बताया कि एनएच के तहत डिवीजन श्रीनगर यात्रा रूट के 35 स्थानों पर कार्य चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें 12 स्थानों पर यात्रा से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जबकि शेष आवश्यक कार्यों को भी दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन उन्हें भी श्री बदरी-केदार यात्रा से पूर्व पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

AI Impact Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, अपनी गलती का ठीकरा प्रोफेसर नेहा सिंह पर फोड़ा

उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व सभी डेंजर जोन तथा अन्य आवश्यक कार्यों को भी यथाशीघ्र पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी यात्रा से पहले ही संबंधित अधिकारियों को यात्रा मोटर मार्गों पर सांकेतिक साईन बोर्ड, डामरीकरण आदि के कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।

रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश; इलाके में तनाव

उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि श्री बदरी-केदारनाथ धाम यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि यात्रा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Rudraprayag,

Published : 
  • 18 February 2026, 7:58 PM IST