Road Accident in Uttarakhand: पौड़ी में स्‍कूली बच्‍चों से भरी वैन खाई में गिरी, 8 घायल, 2 गंभीर

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में शुक्रवार को बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 April 2025, 7:20 PM IST
google-preferred

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जिला मुख्यालय पौड़ी के समीप भिताई मल्ली के पास शुक्रवार को एक स्कूली वैन खाई में गिर गई जिसमें छह बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दो बच्चों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को देहरादून एयरलिफ्ट किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसे की सूचना मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एडीएम अनिल गर्ब्याल और एसडीएम सदर दीपक रामचंद्र सेठ मौके पर मौजूद हैं।

घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते ग्रामीण (इमेज सोर्स- इंटरनेट)

जानकारी के अनुसार एक निजी वैन स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर करीब ढाई बजे वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे हैं। जो स्कूल की छुट्टी होने के बाद वैन से घर जा रहे थे।

हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा अनमोल पुत्र (8)सुनील कुमार, दिव्यांशी (5)पुत्री सुनील कुमार, अखिल नेगी (5) पुत्र सुनील नेगी, अदिति(3.5) पुत्री तुलसी नेगी, वंशिका (4) पुत्री दीपक दीपक नेगी, अनुज पुत्र अनिल, अक्षत नेगी पुत्र वीरेंद्र सिंह नेगी के रुप में हुई है।

घटना की सूचना पर शहरवासियों की भीड़ अस्पताल में उमड़ गई है। जानकारी के अनुसार वैन चालक को भी गंभीर चोटे आई हैं।

पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजा गया है। पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है।

मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत प्रारंभ किया गया। पौड़ी में हुए सड़क हादसे में सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया, जो भी घायल गंभीर स्थिति में थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

इसके अलावा शुक्रवार को दूसरी घटना पौड़ी जिले के पैठाणी चौरीखाल मोटर मार्ग पर हुई। एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक धर्मेंद्र चौधरी (45 वर्ष), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

धर्मेंद्र पेशे से ड्राइवर था, जबकि घटना में आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

इन दो घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

Location : 
  • Pauri

Published : 
  • 25 April 2025, 7:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement