
वीआईपी दर्शन के खिलाफ फूटा गुस्सा (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुक्रवार को वीआईपी दर्शन कराने को लेकर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के विरुद्ध तीर्थ पुरोहितों का पारा चढ़ गया। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के वीआईपी दर्शन को लेकर तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों हेमंत द्विवेदी के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही वीआईपी गेट बंद करने की मांग उठाई गई।
उद्योगपति गौतम अडानी ने पत्नी संग किये बाबा केदार के दर्शन
देश के प्रमुख उद्योगपति (Gautam Adani) शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पवित्र Kedarnath Temple पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए। इस खास अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी (Priti Adani) भी मौजूद रहीं। अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर दोनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अडाणी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलिकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचे।
गौतम अडानी बाबा केदार के दर पर
दर्शन के बाद अडाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने लिखा कि यह दिन उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया। एक ओर विवाह की 40वीं वर्षगांठ और दूसरी ओर International Workers’ Day।
उन्होंने अपनी पत्नी को जीवन का मजबूत सहारा बताते हुए आभार जताया और देश की प्रगति व समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने अडाणी समूह के कर्मचारियों के साथ संवाद बढ़ाने के लिए “अपनी बात, अपनों के साथ” नाम से नई पहल की भी घोषणा की।
Location : Rudraprayag
Published : 1 May 2026, 2:15 PM IST