हिंदी
छात्रा हिमानी गर्जोला
Nainital: नैनीताल के पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग की छात्रा हिमानी गर्जोला को भारत स्काउट-गाइड द्वारा आयोजित राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षरों वाला प्रमाण पत्र उन्हें राष्ट्रपति रैली में प्राप्त हुआ। हिमानी ने वर्ष 2016 में कक्षा छह में विद्यालय में प्रवेश लिया और अनुराधा पांडेय के निर्देशन में गाइड कंपनी से जुड़कर प्रथम से तृतीय सोपान तक लगातार सफलता हासिल की। उन्होंने राज्य पुरस्कार भी जीतकर अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया।
तीस अगस्त 2025 को हरियाणा के पलवल में आयोजित कार्यक्रम में हिमानी को यह सम्मान दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कई कार्यक्रमों और जम्बूरी में भाग लेकर देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व कौशल की छाप छोड़ी। इस सफलता में उनके मार्गदर्शक अनुराधा पांडेय का विशेष योगदान रहा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक जिला आयुक्त, विद्यालय की प्रधानाचार्या और अन्य अधिकारियों ने हिमानी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत स्काउट-गाइड द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार केवल प्रमाण पत्र नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भावना, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का सम्मान है जिसे हिमानी ने अपनी मेहनत और लगन से अर्जित किया।
Location : Nainital
Published : 3 September 2025, 3:33 AM IST
No related posts found.