कैंची धाम पहुँचीं अभिनेत्री मोनी रॉय! बाबा नीम करौरी महाराज के किए दर्शन, श्रद्धालुओं में बढ़ी की उत्सुकता

फिल्म अभिनेत्री मोनी रॉय उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुँचीं और बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किए। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। actress की सादगी और आस्था सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

Nainital: नैनीताल में लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री मोनी राय ने नैनीताल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम का दौरा किया और नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। गुरुवार शाम होटल एनसोबर पहुंचने पर उनका स्वागत सीओ नीरज कुमार, पूर्व प्रधान पंकज निगलटिया और राकेश कपिल ने किया। शुक्रवार सुबह मोनी राय ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर देश और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

अभिनेत्री के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मोनी राय ने सादगी भरे अंदाज में बाबा के दर्शन किए और थोड़ी देर वहीं समय बिताया। उनके प्रशंसकों का कहना है कि मोनी राय में गहरी आध्यात्मिक आस्था है और वे समय-समय पर विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करती रहती हैं।

नैनीताल में सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी, New Year की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कैंची धाम देश और विदेश के श्रद्धालुओं के बीच आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में भक्त नीब करौरी बाबा के दर्शन करने आते हैं। कई नामी हस्तियों ने भी इस धाम में आकर आशीर्वाद लिया है।

नैनीताल की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा विंटर कार्निवाल, सात दशक पुराने इतिहास की ताज़ा धड़कन

मोनी राय की यह धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी। उनके फैंस उनकी सादगी और आस्था की सराहना कर रहे हैं। इस दौरे से यह साबित हुआ कि मोनी राय सिर्फ फिल्म जगत की हस्ती नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था में भी रुचि रखने वाली अभिनेत्री हैं।

Location :  Nainital

Published :  26 December 2025, 6:06 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement