Nainital: भारत माता की जय’ से गूंजा हल्द्वानी, जब तिरंगे में लिपटकर घर लौटा उत्तराखंड का वीर सपूत

मणिपुर के उखरूल में आतंकी हमले में शहीद हुए असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल को हल्द्वानी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पूरे उत्तराखंड ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 6:20 PM IST

Nainital: मणिपुर के उखरूल जिले में असम राइफल्स के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर सपूत वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचा। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा चित्राशिला घाट के लिए रवाना हुई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

IED विस्फोट के बाद आतंकियों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार, मणिपुर के उखरूल जिले के मुंगशांग खोंग क्षेत्र में संदिग्ध उग्रवादियों ने पहले असम राइफल्स के काफिले को IED विस्फोट से निशाना बनाया। विस्फोट के तुरंत बाद आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस कायराना हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल और असम राइफल्स के हवलदार चंद्रमोहन सिंह ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

ये भी पढ़ें: Maharajganj: ढेसो पुल के जंगल में तेंदुए की दस्तक! निचलौल में दहशत, खेत-जंगल जाने से कतरा रहे ग्रामीण

35 साल देश की सेवा की

शहीद बलवंत सिंह खेतवाल मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के टूपेड (वन डूंगरा) गांव के निवासी थे। उनका परिवार वर्तमान में हल्द्वानी के मोटाहल्दू स्थित अंबिका विहार (बकुलिया गांव) में रहता है। वर्ष 1991 में असम राइफल्स में भर्ती हुए बलवंत सिंह खेतवाल ने अपने 35 वर्षों के सैन्य जीवन में देश के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे असम राइफल्स की 40वीं बटालियन में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे।

ये भी पढ़ें: Maharajganj: जाम ने फिर रोकी निचलौल की रफ्तार! घंटों फंसे रहे लोग, मुख्य तिराहे पर रेंगती रही ट्रैफिक व्यवस्था

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

अपने पीछे वे पत्नी संगीता, एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी शहादत की खबर से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने भारत माता की जय और शहीद बलवंत सिंह खेतवाल अमर रहें के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Location :  Nainital

Published :  9 July 2026, 6:20 PM IST