Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: उत्तराखंड में आज गर्म और शुष्क मौसम की संभावना, तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी की शुरुआत

उत्तराखंड में आज तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक महसूस होगी। मौसम अपडेट के लिए पढ़ें डाइनामइट न्यूज़
Post Published By: Tanya Chand
Published:
Weather Update: उत्तराखंड में आज गर्म और शुष्क मौसम की संभावना, तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी की शुरुआत

देहरादून: उत्तराखंड में आज यानी 11 जून 2025 को मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। कहा जा रहा है कि प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जो मैदानी क्षेत्रों में अधिक महसूस होगी। भले ही कुछ समय से प्रदेश में बर्फबारी और बारिश देखने को मिली थी, जिसके कारण मौसम ठंडा रहा और लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि अब जब मौसम खुल चुका है तो तेज धूप वापस आ चुकी है।

तापमान में वृद्धि की संभावना
डाइनामाइट न्यूज़
संवाददाता के अनुसार राज्य में इस वक्त अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि आसमान साफ रहने की संभावना है और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं हवा की गति 7 से 12 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है।

विभिन्न शहरों का तापमान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस है। साथ ही मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।

देहरादून मे तापमान बढ़ा
यदि आंकड़ों को देखें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। बता दें कि देहरादून में यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री बढ़ा है। वहीं जिले में गर्म हवाएं भी चली, जिससे लोग काफी परेशान हुए।

बारिश की संभावना
मौसम को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बार राज्य में छह दिनों में मानसून प्रवेश कर सकता है, जबकि पूरे मानसून सीजन में छह प्रतिशत अधिक वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि आज यानी 11 जून को चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मैदानी इलाकों में केवल हवाएं ही चलेगी।

आगामी दिनों में मौसम
उत्तराखंड राज्य के मौसम को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं हैं। 15 जून से बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। 16 जून से पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।

Exit mobile version