डोईवाला के नगर चौक पर बृहस्पतिवार शाम एक निराश्रित सांड ने सड़क से गुजर रही महिला पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने महिला को उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गई, स्थानीय लोगों ने सांड को भगाकर महिला को इलाज के लिए पहुंचाया। घायल महिला रेखा बताई जा रही है, जो लाल तप्पड़ स्थित फैक्ट्री में काम कर घर लौट रही थी।

सांड का हमला
Dehradun: शहर की सड़कों पर जब इंसान नहीं, जानवर डर पैदा करने लगें तो समझ लीजिए व्यवस्था कहीं न कहीं फेल हो चुकी है। डोईवाला में इन दिनों निराश्रित पशु आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुके हैं। कभी अचानक सामने आ जाना, कभी सीधे हमला कर देना, ऐसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। बृहस्पतिवार की शाम नगर चौक पर एक बार फिर लोगों के दिलों में डर बैठा दिया।
डोईवाला के नगर चौक पर बृहस्पतिवार शाम एक सांड ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने सांड को भगाया।#Doivala #BullAttack pic.twitter.com/D5nCOm3YgQ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) January 22, 2026
नगर चौक पर सांड का हमला
बृहस्पतिवार की शाम डोईवाला के व्यस्त नगर चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब एक निराश्रित सांड ने सड़क से गुजर रही महिला पर अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला जैसे ही नगर चौक की ओर से गुजर रही थी। सामने से आए सांड ने उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और किसी तरह सांड को भगाया।
काम से लौट रही थी घायल महिला
हमले में घायल महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। यह लाल तप्पड़ स्थित एक फैक्ट्री में काम करती हैं। बताया गया कि रेखा रोज की तरह काम खत्म कर शाम को अपने घर लौट रही थीं। तभी यह हादसा हो गया। सांड के हमले से उन्हें काफी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार दिलाया गया। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी रेलवे रोड क्षेत्र में एक सांड ने महिला को उठाकर पटक दिया था। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है। खासकर महिलाएं और बुजुर्ग खुद को ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Dehradun News: डोईवाला नगर पालिका में अचानक धरना, सभासदों ने उठा दिया विकास प्रस्तावों का मुद्दा!
नगर पालिका पर उठे सवाल
समाजसेवी बॉबी शर्मा ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। वहीं सभासद गौरव मल्होत्रा ने बताया कि इस गंभीर समस्या से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही निराश्रित पशुओं के खिलाफ अभियान चलाकर इन्हें पकड़ने की मांग की गई है।