
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर
देहरादून: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर जीत के बाद गुरुवार को डोईवाला पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
जीत के बाद जिला पंचायत देहरादून की अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि वह विकास को अपनी प्राथमिकता में रखती हैं और सभी के सहयोग से विकास को गति देंगी।
देहरादून: नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर पहुंची डोईवाला
➡️क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
➡️सुखविंदर कौर ने कहा विकास उनकी प्राथमिकता
➡️जनता का किया धन्यवाद #Dehradun #SukhwinderKaur #Doiwala pic.twitter.com/sXmGZyY7w8— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 15, 2025
उन्होंने कहा कि देहरादून जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस हाई कमान और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के प्रति व धन्यवाद ज्ञापित किया जो उनकी जीत में सहायक साबित हुए है।
र्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी
किसान नेता ताजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का पद डोईवाला को मिलने से समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी ने कहा कि डोईवाला से पहली बार महिला को जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है। सभी जन प्रतिनिधि मिलकर विकास को आगे बढ़ाएंगे।
डबल सिंह भंडारी ने कहा कि यह जीत सभी के लिए खुशियां लेकर आया है। नगर में पहुंचने पर लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उनके स्वागत करने वालों में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Location : Doiwala
Published : 15 August 2025, 6:14 PM IST