Site icon Hindi Dynamite News

लालकुआं के भास्कर जोशी ने गेट परीक्षा में मारी बाजी, आईआईटी रुड़की से एमटेक में पक्का किया स्थान

भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग GATE में 98.33% परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 1132 रैंक हासिल की। उन्होंने IIT रुड़की में एमटेक में प्रवेश पाया, क्षेत्र में खुशी की लहर। पढ़ें पूरी खबर
Post Published By: Tanya Chand
Published:
लालकुआं के भास्कर जोशी ने गेट परीक्षा में मारी बाजी, आईआईटी रुड़की से एमटेक में पक्का किया स्थान

Lalkuan: उत्तराखंड के लालकुआं में पत्रकार दीप जोशी के भाई भास्कर जोशी ने गेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में 1132 रैंक प्राप्त की है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक भास्कर ने 98.33% गेट परसेंटाइल के साथ आईआईटी रुड़की से एमटेक में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में अपना स्थान पक्का किया है।

बिना कोचिंग हासिल की ये मुकाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भास्कर जोशी ने 2021 में गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। इसके बाद उन्होंने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए गेट की तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया।

भास्कर की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके परिवार में उनकी माता पुष्पा जोशी के अलावा बड़ा भाई रोहित जोशी भी हैं, जो नोएडा में टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप में सेवारत हैं। भास्कर के पिता पूरन चंद्र जोशी का 12 वर्ष पूर्व निधन हो गया था।

भास्कर की इस कामयाबी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इनमें सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।

भास्कर की कामयाबी की खास बातें
गेट रैंक: ऑल इंडिया में 1132 रैंक
गेट परसेंटाइल: 98.33%
आईआईटी रुड़की: एमटेक में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में स्थान पक्का किया
बीटेक: गोविंद बल्लभ पंत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी गढ़वाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
सेल्फ स्टडी: बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी के जरिए गेट की तैयारी की

भास्कर की इस कामयाबी से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित होंगे।

भास्कर जोशी की सफलता की पूरी कहानी
भास्कर जोशी, उत्तराखंड के लालकुआं निवासी, पत्रकार दीप जोशी के छोटे भाई हैं। उन्होंने GATE 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.33 प्रतिशताइल और ऑल इंडिया 1132वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल सेल्फ स्टडी के जरिए इस परीक्षा की तैयारी की।

भविष्य की प्रेरणा
भास्कर जोशी की सफलता से यह संदेश मिलता है कि कोचिंग जरूरी नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और सही दिशा में पढ़ाई सबसे महत्वपूर्ण है। यह कहानी उन छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो संसाधनों की कमी के बावजूद बड़े लक्ष्य को पाना चाहते हैं।

Exit mobile version