“100 रुपये भेजो तो नॉर्मल वीडियो और 500 रुपये में मजेदार वीडियो” Telegram पर बच्चों की अश्लील वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार

फिरोजाबाद में साइबर सेल और रजावली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि महिला Telegram ग्रुप के जरिए बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो के लिंक उपलब्ध कराकर पैसे वसूलती थी। जांच में UPI लेनदेन और डिजिटल गतिविधियों की जानकारी सामने आई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 4:34 PM IST

Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस ने साइबर अपराध की एक गंभीर कड़ी का पुलिस ने खुलासा किया है। फिरोजाबाद के रजावली थाना क्षेत्र में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला Telegram ग्रुप के जरिए बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो के लिंक उपलब्ध कराकर उनसे पैसे वसूल रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले छह महीने से ज्यादा समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल थी। मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

साइबर सेल की सूचना पर शुरू हुई जांच

गिरफ्तार महिला की पहचान 29 वर्षीय पूजा माथुर के रूप में हुई है, जो नगला बीच की रहने वाली बताई गई है। पुलिस को साइबर सेल मुख्यालय लखनऊ से इस मामले में सूचना मिली थी। इसके बाद ऑनलाइन गतिविधियों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी Telegram पर ‘Seller Hub 01’ नाम के ग्रुप से जुड़ी हुई थी। इसके बाद रजावली और नारखी थाना पुलिस की टीम ने साइबर सेल के साथ मिलकर कार्रवाई की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल को लेकर रहती थी बेहद सतर्क

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने मोबाइल फोन को लेकर काफी सतर्क रहती थी। उसने फोन में कई सुरक्षा लॉक लगा रखे थे और परिवार के सदस्यों को भी मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने देती थी। पुलिस का कहना है कि परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल के पास आने पर वह विवाद करने लगती थी।गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद उसके मायके वाले और भाई भी थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों और Telegram ग्रुप से जुड़े मामले की जानकारी दी।

हर लिंक के बदले 100 से 500 रुपये लेने का आरोप

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह Telegram ग्रुप में लोगों को जोड़ती थी और आपत्तिजनक वीडियो के लिंक उपलब्ध कराने के बदले 100 से 500 रुपये तक लेती थी। पुलिस के अनुसार, यह रकम UPI के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसमें मौजूद डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है। साथ ही उसके बैंक खातों और ऑनलाइन लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है।

Location :  Firozabad News

Published :  4 September 2026, 4:34 PM IST