शादी समारोह बन गया खूनी संघर्ष, भात चढ़ाने आए मामा-मामी और बच्चों पर हमला

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में भात देने आए मामा- मामी पर हुआ खूनी हमला , बच्चें और औरते भी बुरी तरीके से हुई घायल। नकदी मोबाइल छीनने और 50 हजार रुपय चुराने का मामला भी दर्ज कराया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 November 2026, 10:12 AM IST

Agra: के अछनेरा क्षेत्र के गांव थापी में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भात चढ़ाने आए रिश्तेदारों के साथ लाइट बंद कर मारपीट की गई। अचानक हुए हमले से समारोह में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी फैल गई। मारपीट में आधा दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- मधुबनी के रेस्टोरेंट में मास्क पहनकर पहुंचे बदमाश, जमकर की तोड़फोड़

50 हजार रुपये छीनना का आरोप

दहतोरा से आए ग्रामीणों का आरोप है कि मामा-मामी और बच्चों सहित रिश्तेदारों को अंधेरे में घेरकर पीटा गया। इस दौरान करीब 50 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और जेवरात छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछनेरा भेजा।

भात देने आए मामा - मामी पर हुआ खूनी हमला(img: Dynamite news)

विवाद को लेकर मारपीट

थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नकदी, मोबाइल और जेवरात छीनने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-PM मोदी के दौरे से छावनी बना लखनऊ, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा; तीन अस्पतालों में बने सेफ हाउस, 10 घंटे बंद रहेंगी ये सड़कें

Location :  Agra

Published :  21 November 2026, 10:12 AM IST