Site icon Hindi Dynamite News

Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, लू ने बढ़ाई मुश्किलें; मानसून को लेकर नई जानकारी जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कई दिनों तक यूपी-बिहार, राजस्थान, पंजाब में भीषण गर्मी पड़ेगी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: Poonam Rajput
Updated:
Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, लू ने बढ़ाई मुश्किलें; मानसून को लेकर नई जानकारी जारी

लखनऊ: प्रदेश भर में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कई दिनों तक यूपी-बिहार, राजस्थान, पंजाब में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं, राजस्थान में भी गर्मी झुलसाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सामान्य से अधिक तापमान और अधिक गर्म दिन रहने से जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, महाराष्ट्र में बारिश होगी। वहीं, भारत के तटीय हिस्से केरल से लेकर महाराष्ट्र तक में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए अलर्ट जारी किया है। इस बड़े इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मौसमी परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई हैं। समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी लेकर आने वाली चक्रवाती हवाएं तेजी से जमीन की ओर बढ़ रही हैं। मानसून पूरे अंडमान निकोबार और आधे श्रीलंका को भी पार कर उत्तर की ओर बढ़ चुका है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही 27 मई को केरल तट पर मानसून के पहुंचने की घोषणा कर चुका है। मौसम विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह दो-तीन दिन पहले दस्तक दे सकता है। पिछले साल भी मानसून घोषित तारीख से दो दिन पहले केरल पहुंचा था। आईएमडी ने भी जल्द ही मानसून के आगमन के संकेत दिए हैं। तीन-चार दिनों में मौसमी गतिविधियों में बड़ा बदलाव होने वाला है।

24 मई से बारिश का दौर शुरू

बंगाल की खाड़ी अभी शांत है। हालांकि, एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। अरब सागर में बड़ी हलचल अरब सागर में बड़ी हलचल है। कम दबाव का एक मजबूत क्षेत्र बन गया है जो एक-दो दिन में चक्रवात में बदल सकता है। इसकी मदद से मानसून केरल में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों में इस बार मानसून सामान्य समय से पहले पहुंच सकता है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 मई से बारिश का एक नया चरण शुरू होने की संभावना है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में तेज होती चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के चलते दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खासकर केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

शिमला में भी मौसम ने ली करवट

इस बीच, शिमला में भी मौसम ने करवट ली है और गर्मी ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज शहर में सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
इस बीच अगले तीन से चार दिन उत्तर भारत का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बादलों का आना-जाना लगा रह सकता है। हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिम में पाकिस्तान में चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। बंगाल में आंधी के साथ बिजली गिरने से काल बैसाखी का असर दिख सकता है।

Exit mobile version