Live Now

UP News Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर एक क्लिक पर, पढ़ें यूपी का एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 August 2026 , 9:00 AM
google-preferred
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 27 Aug 2026 09:00 AM (IST)

      Ayodhya: रक्षाबंधन पर घर जा रहे लोगों की बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई हादसे का शिकार, 3 की मौत

      अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। साथ में हादसे के दौरान 20 लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें से 5 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा थाना बल्दीराय क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। यात्रियों ने बताया कि बस गुड़गांव से गोरखपुर के रास्ते बिहार जा रही थी। सभी यात्री रक्षाबंधन का त्योहार मनाने अपने-अपने घर जा रहे थे।

    • 27 Aug 2026 08:36 AM (IST)

      New Delhi: मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी, युवाओं-महिलाओं को मिलेगी जगह

      मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में युवा और महिलाओं को अधिक जगह मिलेगी। मंत्रिमंडल को युवा बनाने के लिए जहां बुजुर्ग मंत्रियों की संख्या घटेगी, वहीं महिला मंत्रियों की संख्या 7 से 12 करने और नए सहयोगियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्रियों की संख्या 75 करने की योजना है। 50 से कम उम्र के मंत्रियों की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत की जा सकती है। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के दौरे से 2 सितंबर को लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार योजना को अंतिम रूप देंगे।

    • 27 Aug 2026 08:28 AM (IST)

      Mirzapur: योगी आदित्यनाथ की योजना का सैकड़ों महिलाओं को मिला फायदा, रक्षाबंधन से पहले मिले तोहफे

      मिर्जापुर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की माताओं और बहनों को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने वाली इस योजना की शुरुआत की। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को तीन दिनों तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिठाई भेंट की गई।

    • 27 Aug 2026 08:26 AM (IST)

      Sitapur: जहरीले सांप के डसने से 15 साल के लड़के की मौत

      सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में बुधवार शाम जहरीले सांप के डसने से 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई। मौत से पहले लड़के को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया था, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर करने की सलाह दी। जिसके बाद युवक के परिजन उसको लखनऊ ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही लड़के ने दम तोड़ दिया। लड़के की पहचान विकास के रूप में हुई है।

    • 27 Aug 2026 08:21 AM (IST)

      Nepal Flood: अब तक 162 लोगों की मौतें और 1000 लोग लापता

      नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते बस्तियां, सड़कें और पनबिजली परियोजनाएं पानी और मलबे में समा गई। भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर दिया। पानी का स्तर करीब 30 फीट तक बढ़ने की खबर है। इस भयावह आपदा में नेपाल और चीन के इलाकों में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 1000 लोग अब भी लापता हैं।

Location :  Lucknow

Published :  27 August 2026, 8:15 AM IST

Advertisement