
भीषण गर्मी (Img : Google)
Lucknow : यूपी में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच आखिरकार मौसम राहत की खबर लेकर आया है। आज यानी 11 जून से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना बन गई है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 56 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 11 जून से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 13 जून तक प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते पूर्वांचल, तराई, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में इस बदलाव से तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत 45 जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पहले छिना सुहाग, अब समाज में लांछन! क्लेम की आस में लखनऊ गई विधवा की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत 56 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस बांदा में दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी, प्रयागराज, अमेठी और कानपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिलों में लू का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला।
मौसम में आने वाला यह बदलाव किसानों और आम लोगों के लिए राहत लेकर आ सकता है। तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम का सुहाना मिजाज देखने को मिल सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
Location : Lucknow
Published : 11 June 2026, 6:08 AM IST