UP Weather Update: लखनऊ समेत कई जिलों में घना कोहरा और स्मॉग, पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट

लखनऊ में धुंध, कोहरे और स्मॉग (प्रदूषण युक्त कोहरा) के कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश का अनुमान जताया है, जबकि पूर्वी यूपी में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 November 2026, 8:21 AM IST
Lucknow (Weather Update): प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। धुंध, कोहरे और स्मॉग (Smog) की चादर में नवंबर का महीना लिपट गया है। हवा में छाई धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी (Visibility) बहुत कम हो गई है। राजधानी में घना कोहरा (Dense Fog), धुंध और स्मॉग छा गया।

राजधानी लखनऊ कोहरे में डूबी

राजधानी लखनऊ कोहरे, धुंध और स्मॉग (Smog) की चादर में समाती जा रही है। जो लोग सुबह घर से बाहर निकले, उन्हें आगे का रास्ता देखने में काफी दिक्कत हुई। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार भी बहुत स्लो (Slow) हो गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन प्रदूषण (Pollution) के चलते पैदा हुए स्मॉग, धुंध और ठंड का असर बना रहा।

न्यूनतम तापमान 16.4°C

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 29.4°C दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 16.4°C दर्ज किया गया। हवा में नमी (Humidity) का स्तर 49% से 94% के बीच रहा। हवा में नमी का स्तर 49% से 94% के बीच रहा। कोहरे, धुंध और स्मॉग के कारण सुबह के समय विजिबिलिटी (Visibility) लगभग 150 मीटर तक ही सीमित थी। धुंध की वजह से पूरे दिन सूरज नहीं दिखा। वायुमंडल में नमी (Moisture), गिरते तापमान और प्रदूषण कणों (Pollutants) की मौजूदगी के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई।

विभिन्न शहरों में तापमान (Temperature)

शुक्रवार की बात करें तो सबसे कम तापमान हरदोई में 14.0°C दर्ज किया गया। शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 14.8°C रहा, जबकि बस्ती और उरई दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान 15.0°C दर्ज किया गया। कानपुर शहर में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 31.5°C और न्यूनतम तापमान 14.6°C दर्ज किया गया।

देशभर में मौसम का बड़ा उलटफेर, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार, दक्षिण भारत और अंडमान में IMD की बड़ी चेतावनी

कई जिलों में बारिश और कोहरे की संभावना (Rain and Fog Alert)

मौसम विभाग की ताजा अपडेट (Latest Update) के मुताबिक, शनिवार और रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश (Light Rain) होने की संभावना है। गरज के साथ बौछारें (Thunder Showers) पड़ने की प्रबल संभावना है। इसके विपरीत, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी हद तक सामान्य रहने का अनुमान है।

Location :  Lucknow

Published :  14 November 2026, 8:21 AM IST