UP Weather Update: मेरठ समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बढ़ेगी ठंड और घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, शामली और पीलीभीत समेत 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों में प्रदेशभर में कोहरा बढ़ेगा और तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 7:41 AM IST

Lucknow: नवंबर के तीसरे हफ्ते में उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ेगी। तापमान में 5°C तक की गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और शाम काफी ठंडी हो जाएंगी।

पश्चिमी यूपी के जिलों के लिए बारिश की चेतावनी

एक सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, मुरादाबाद, शामली और पीलीभीत समेत करीब 10 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

UP Weather Update: दिन में खिली धूप पर सुबह-शाम कंपकंपी, जानिए लखनऊ से लेकर नोएडा तक का मौसम

तापमान में 5°C की गिरावट, घने कोहरे की संभावना

राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में ठंड तेजी से बढ़ने वाली है। अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 28°C तक आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 15°C तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

पश्चिमी जिलों में बारिश (सोर्स-Pinterest)

लखनऊ में कल उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से काफी ठंड महसूस की गई। सुबह हवा की गति 7-14 किमी/घंटा थी, जो दोपहर तक बढ़कर 18-25 किमी/घंटा हो गई। नमी का स्तर 92% तक पहुंचने के कारण दिन काफी ठंडा रहा। कल अधिकतम तापमान 29.5°C और न्यूनतम तापमान 17.5°C दर्ज किया गया।

UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न, नोएडा-गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत बारिश से, कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी

मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान झांसी में दर्ज किया गया।

फिलहाल, पूरे राज्य में तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां झांसी में सबसे अधिक तापमान (32°C) दर्ज किया गया, वहीं मेरठ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। मेरठ में अधिकतम तापमान 27.4°C रहा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 13.6°C पर आ गया।

वहीं, कानपुर में अधिकतम तापमान 31.1°C और न्यूनतम तापमान 15.4°C दर्ज किया गया। बरेली में अधिकतम तापमान 26.2°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहा। इसी तरह, नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 26.5°C और न्यूनतम तापमान 13.5°C रहा। यह स्पष्ट है कि ठंडी हवाओं का यह दौर आने वाले दिनों में पूरे राज्य में ठंड को और बढ़ा देगा।

Location :  Lucknow

Published :  17 November 2026, 7:41 AM IST