UP Weather Alert: 19 मई को यूपी के 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मौसम अचानक बेहद खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। कहीं लू का खतरा तो कहीं तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की आशंका जताई गई है। आखिर किन जिलों में सबसे ज्यादा असर पड़ेगा और लोगों को क्या सावधानी बरतनी होगी?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 May 2026, 6:58 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिखाई दे रही है। तेज धूप और लू ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 19 मई के लिए राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और कई इलाकों में लू का असर गंभीर रूप ले सकता है।

इन 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लू चलने और तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

17 जिलों में येलो अलर्ट

वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी और ललितपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

UP Weather Today: यूपी के 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कानपुर-वाराणसी समेत कई शहरों में बदलेगा मौसम

स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर

डॉक्टरों का कहना है कि लगातार गर्मी और लू के संपर्क में आने से डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन भी अलर्ट मोड पर

भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि लू से प्रभावित मरीजों का तुरंत इलाज हो सके।

UP Weather: यूपी में मौसम ने बदली चाल, कहीं गिरेगी बिजली तो कहीं तपाएगी भीषण गर्मी, जानें आज का ताजा मौसम अपडेट

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढकने की अपील की है। साथ ही बिना जरूरत दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Location :  Lucknow

Published :  18 May 2026, 6:58 PM IST