UP Weather: 24 घंटे में 6°C गिरा पारा, बारिश-ओले से बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने अचानक करवट ली। बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओले पड़ने से तापमान में काफी तेजी से गिरावट देखने को मिला। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम साफ होने की संभावना जताई है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 April 2026, 7:27 PM IST

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में अचानक हुई बेमौसम बारिश, तेज हवाएं, आंधी और कई जगहों पर ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल में बना चक्रवाती परिसंचरण जिम्मेदार है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जो उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास केंद्रित था। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था, जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिला।

बारिश-ओलावृष्टि से पारा गिरा

मौसम में अचानक बदलाव से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटों में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ।

Badaun: एचपीसीएल हत्याकांड में आरोपी 2 सगे भाइयों ने किया सरेंडर

मौसम में अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस समय फसलें तैयार खड़ी हैं। ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं आम लोगों को भी तेज हवाओं और बारिश के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट और हो सकती है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

जानिए आगे का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से मौसम में सुधार शुरू होने की संभावना है और शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। आने वाले दिनों में तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मौसम सामान्य स्थिति में लौट आएगा और गर्मी का एहसास फिर से होने लगेगा।

 

Location :  Uttar Pradesh

Published :  8 April 2026, 7:27 PM IST