UP Breaking News Live: यूपी में आज का सबसे बड़ा अपडेट, सियासत से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक, जानिए राज्य की हर एक हलचल

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 October 2026 , 12:26 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 12 Oct 2026 12:26 PM (IST)

      Budaun News: पुलिस लाइन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की दबंगई, कागज पूरे होने के बाद भी गाड़ी का काटा चालान

      बदायूं में पुलिस लाइन चौराहे पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा एक टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी का 10,000 रुपये का चालान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कागजात पूरे होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने मनमाने तरीके से चालान की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी बदायूं के पुलिस लाइन चौराहे से गुजर रही थी। तभी ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा की जिप्सी पुलिस लाइन चौराहे पर खड़ी थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने गाड़ी को रोका और कागजात मांगे। जांच में गाड़ी के सभी कागजात पूरे मिले।

    • 12 Oct 2026 11:47 AM (IST)

      Mirzapur News: मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, विंध्याचल धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

      मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में नवरात्र के दूसरे दिन मां विंध्यवासिनी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है। 220 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी हो रही है। एडीजी नवीन अरोड़ा समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के निर्देश दिए।

    • 12 Oct 2026 11:35 AM (IST)

      Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में डॉक्टरों से भरी बस को पुलिस ने रोका, जहानगंज में बैरिकेडिंग कर हिरासत में लिया

      फर्रुखाबाद। लखनऊ में चल रहे स्वास्थ्य कर्मियों के धरने में शामिल होने जा रहे डॉक्टरों से भरी बस को फर्रुखाबाद में पुलिस ने रोक लिया। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों और थाना कादरी गेट पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहानगंज क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर बस को रोक लिया और डॉक्टरों को हिरासत में ले लिया।

    • 12 Oct 2026 11:23 AM (IST)

      Hathras News: सासनी में स्कूल बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक-परिचालक समेत 15 घायल

      हाथरस। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार को सासनी क्षेत्र के गांव समामई स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक, परिचालक और शिक्षण स्टाफ समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया।

      यहां पढ़ें पूरी खबर : हाथरस में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, 15 लोग गंभीर रूप से घायल

    • 12 Oct 2026 11:22 AM (IST)

      Sultanpur News: सुल्तानपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की छापेमारी, जेसीबी और दो डंपर जब्त

      सुल्तानपुर। जिले में अवैध खनन की शिकायतों के बीच प्रशासनिक टीम ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर कार्रवाई की। एडीएम रत्नप्रिया के निर्देश पर तहसीलदार सदर अभिनव सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने महमूदपुर से गोड़वा और गोसाईगंज क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान एक जेसीबी और दो डंपर जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, एक डंपर के चालक के वाहन लेकर फरार होने की बात कही जा रही है। फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

    • 12 Oct 2026 11:16 AM (IST)

      Agra News: आगरा में आज जयंत चौधरी की स्वाभिमान सभा, 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य

      आगरा के जैंगारा में आज आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी की स्वाभिमान सभा आयोजित होगी। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में जाट समाज के सम्मान और किसानों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा सकते हैं। अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरएलडी की नजर आगरा की तीन सीटों पर है।

    • 12 Oct 2026 11:15 AM (IST)

      Farrukhabad News: नीमकरोरी मंदिर में लगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1300 से अधिक मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

      फर्रुखाबाद/अमृतपुर। जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के नीमकरोरी मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1300 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

    • 12 Oct 2026 11:12 AM (IST)

      Mainpuri News: महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली का आयोजन, सैकड़ों छात्राओं ने लिया हिस्सा

      मैनपुरी में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की अध्यक्षता में निकाली गई इस रैली में विभिन्न स्कूलों की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    • 12 Oct 2026 11:05 AM (IST)

      Prayagraj News: प्रयागराज में मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

      प्रयागराज के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा पूजा पंडाल समेत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा कानूनों, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबरों के जरिए तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

    • 12 Oct 2026 10:49 AM (IST)

      Amethi News: अमेठी में लुटेरी गैंग का खुलासा, तीन महिलाएं गिरफ्तार

      अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने लूट के एक मामले में बड़ा खुलासा किया है।पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओ पर कथा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लूट पाट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार लॉकेट, एक कंगन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाएं जौनपुर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ की निवासी हैं।

      पढ़ें पूरी खबर यहां : अमेठी पुलिस का बड़ा खुलासा, कथा और भीड़भाड़ में लूटपाट करने वाली तीन शातिर महिलाएं गिरफ्तार

    • 12 Oct 2026 10:41 AM (IST)

      Deoria News: रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, दो अर्धनिर्मित तमंचे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद

      देवरिया। रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कथित हथियार निर्माण स्थल पर छापेमारी कर एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मौके से दो अर्धनिर्मित तमंचे और अवैध हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए।

    • 12 Oct 2026 10:40 AM (IST)

      Kanpur News: केमिकल कारोबारी से बड़ी ठगी, इंदौर से 3 गिरफ्तार

      कानपुर। केमिकल कारोबारियों के फर्मो की ऑनलाइन जानकारी जुटाकर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को कानपुर पुलिस व साइबर टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर केमिकल सप्लाई के नाम पर करीब 18.31 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।

    • 12 Oct 2026 10:34 AM (IST)

      Bareilly News: बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की कवायद तेज, फुटओवरब्रिज की जगी उम्मीद

      बरेली बहेड़ी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बहेड़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और रेलवे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने, सुरक्षा मानकों का पालन कराने और जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने से जुड़े मुद्दे सामने आए। अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Location :  Lucknow

Published :  12 October 2026, 10:32 AM IST