SBI संग MoU और कर्मचारियों की चिंता; जानिए क्या है यूपी सरकार की वो कैशलेस स्कीम, जो देगी आपको सुरक्षा

उत्तर प्रदेश सरकार ने 'विकसित भारत 2047' के तहत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज व 1 करोड़ रुपये के बीमा की व्यवस्था की है। वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा गया कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले इस पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि मायावती का बयान हमेशा राष्ट्रहित में होता है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 8 July 2026, 2:54 PM IST

Mainpuri: विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही भाजपा सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज व 1 करोड़ रुपये के बीमा की व्यवस्था करने की घोषणा की है। इस योजना का लक्ष्य समाज के हर वर्ग, कर्मचारी और अधिकारी को विकसित करना होगा। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बेसिक शिक्षा की है। विकसित भारत की परिकल्पना तभी पूरी होगी, जब युवा और बच्चे योग्य, राष्ट्रभक्त, शिक्षित, दीक्षित और भारतीय परंपरा को मानने वाले होंगे।

शिक्षकों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण

इस लक्ष्य को पूरा करने में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों व कर्मचारियों की सबसे अहम भूमिका होगी। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कैशलेस उपचार, एक करोड़ रुपये बीमा जैसी व्यवस्थाओं पर काम किया है। शिक्षकों, रसोइयों, अनुदेशकों सहित गरीब वर्ग से जुड़े लोगों की भी चिंता की गई है।

Mainpuri: साहब, मेरी बेटी को फिर छीन ले गए दबंग… लाचार मां की चीख से कांपा SP दफ्तर

कैशलेस योजना में परिवार भी शामिल

कैशलेस योजना में सभी पात्र लोगों के परिवारों को भी शामिल करने का काम किया गया है। एसबीआई के साथ हुए एमओयू में यदि कोई छोटी-मोटी कमी या खामी होगी, तो उसे दूर किया जाएगा।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने पहले दिन ही कहा था कि इंतजार कीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। आज भी यही बात दोहराई जा रही है कि कोई कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों का सनातन से कोई लेना-देना नहीं है और जिनकी इसमें कोई निष्ठा भी नहीं रही, जो लोग कारसेवकों पर गोली चलवाते थे, वही आज खुद को सबसे बड़ा शुभचिंतक बताने का प्रयास कर रहे हैं।

मायावती के बयान को बताया संतुलित

मायावती जी का बयान हमेशा ईमानदारी भरा और सधा हुआ होता है। वह राष्ट्रीय और सामाजिक हित में होता है। इस घटना को राजनीतिक रूप देने का काम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कर रही है, जो नहीं होना चाहिए। घटना हुई है, लोग जेल गए हैं और अन्य बिंदुओं की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी।

Mainpuri: साहब, मेरी बेटी को फिर छीन ले गए दबंग… लाचार मां की चीख से कांपा SP दफ्तर

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

अखिलेश यादव पूरी घटना को राजनीतिक तूल देने का काम कर रहे हैं, जबकि उनकी निष्ठा कभी सनातन में नहीं रही। उन्हें बताना चाहिए कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले कौन थे। सपा के लोग आज सनातन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि नजूल जमीन, वक्फ और अन्य मामलों पर बोलने की हिम्मत नहीं दिखाते।

Location :  Mainpuri

Published :  8 July 2026, 2:34 PM IST