
UP Assembly Election 2027
Lucknow: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जहां इसी कड़ी में BJP ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने राज्य के 1.73 लाख मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर कम से कम 50 ऐसे लोगों की पहचान करने का लक्ष्य रखा है, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। इसके लिए 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे जो वोट देने के योग्य हैं। लेकिन मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हैं। यदि यह लक्ष्य पूरा हो जाता है तो लिस्ट में लगभग 86 लाख नए मतदाता जुड़ सकते हैं। पार्टी ने यह जिम्मेदारी हर जिले में नियुक्त चुनाव समन्वयकों को सौंपी है।
बीजेपी ने इस अभियान के लिए UP के मंत्री जेपीएस राठौर को समन्वयक नियुक्त किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि राज्य में अभी भी कई ऐसे लोग हैं जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। पार्टी का लक्ष्य हर मतदान केंद्र पर कम से कम 50 नए, योग्य मतदाताओं की पहचान करना है।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अगर 1.73 लाख मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर 50 नए मतदाताओं की पहचान की जाती है तो कुल संख्या लगभग 86.5 लाख तक पहुंच सकती है। बता दें कि आंकड़ा हाल ही में संपन्न हुए SSR के दौरान जोड़े गए मतदाताओं की संख्या से लगभग पांच गुना है।
क्या है इस अभियान का लक्ष्य , UP Assembly Election 2027 ( फोटो सोर्स- एआई)
साथ ही इस अभियान के जरिए उन महिलाओं के नाम भी लिस्ट में एड हो सकेंगे, जिनका शादी के बाद ससुराल में जाकर पता बदल गया हो। ऐसी शादी सुदा महिलाओं के पास जाकर उनका पता वेरिफाइड करना है। साथ ही में बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को कुछ विशेष श्रेणियों के लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है। इसमें वे युवा शामिल हैं जो 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे। इन युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित और निर्देशित किया जाएगा। इसके अलावा, इस पहल का उद्देश्य उन महिलाओं की पहचान करना भी है जो शादी के बाद दूसरे गांव या शहर में चली गई हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने नए निवास स्थान की मतदाता सूची में पंजीकरण नहीं कराया है।
दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए पत्नी के साथ मिलकर साजिश से की नेत्रहीन की हत्या
इस अभियान के लिए BJP ने अपने बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करने के काम की जिम्मेदारी दी है। साथ ही में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे 'पंचायत सहायकों' की मदद लें, ताकि ऐसे लोगों की पहचान की जा सके जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं।
आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे अपने बूथ और विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची डाउनलोड करने के लिए 'कमल साथी' ऐप का इस्तेमाल जरूर करें। इस ऐप के माध्यम से वे मतदाताओं के नाम और उनके मौजूदा पंजीकरण की स्थिति की जांच कर सकेंगे।
नीला ड्रम हत्याकांड: जेल में मनेगा मुस्कान की लाली का बर्थडे, पुलिस वाले देंगे गिफ्ट और खिलौने
बता दें कि यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 13.5 करोड़ बताई गई है। वहीं, सीएम योगी ने पहले बताया था कि 'विशेष सघन पुनरीक्षण' यानी SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से लगभग 1.27 करोड़ नाम हटा दिए गए थे। BJP का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से छूट न जाए। हालांकि, मतदाता लिस्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी तरह से चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ही की जाएगी।
Location : Lucknow
Published : 24 November 2026, 2:56 PM IST