Fatehpur : रिश्तों का कत्ल, हमदर्दी बनी दुश्मनी; सगे भाइयों में जमकर चले लाठी-डंडे

हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव में सगे भाइयों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 8 महीने की गर्भवती महिला सबा बानो भी शामिल हैं, जिन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 11:32 AM IST

Fatehpur : खूनी रिश्ते भी अब दुश्मनी में बदलते जा रहे हैं और सगे भाइयों के बीच भयंकर मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।इसी क्रम में हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अकबरपुर चोराई में भाइयों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई।इस मारपीट में दो महिलाओं समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायलों में गर्भवती महिला भी शामिल है जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

CHC हथगाम में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मारपीट में घायल हुई प्रथम पक्ष की सबा बानो (उम्र लगभग 27 वर्ष) 8 महीने की गर्भवती बताई जा रही हैं, जिनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Fatehpur News: गाय को गौमाता या राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग, अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा

अस्पताल में इलाज जारी

इसके अलावा दूसरे पक्ष से समरीन बानो (उम्र लगभग 22 वर्ष) और मोहम्मद तौफीक (उम्र लगभग 22 वर्ष) भी इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका डॉक्टरों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

थाना प्रभारी अरुण चतुर्वेदी की दो टूक

मामले की जानकारी देते हुए हथगाम थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वाले दोषियों के खिलाफ जांच कर सख्त और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Fatehpur

Published :  4 June 2026, 11:32 AM IST