UP Board Results 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, लाखों छात्रों के लिये आया ये अहम अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड 2026 का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। पढ़ें लाखों छात्रों से जुड़ी ये अहम जानकारी

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 April 2026, 6:05 PM IST

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े लाखों छात्रों इन दिनों अपनी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे है। यूपी बोर्ड द्वारा अभी तक 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की तिथि घोषित नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। अब इस दिशा में बोर्ड द्वारा एक नया अपडेट जारी किया गया है।

इस साल यानि 2026 में उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। अब इन सभी स्टूडेंट्स से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

यूपी बोर्ड के छात्र इस बार भी Digilocker से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। अब जो अपडेट है, उसके अनुसार Digilocker की वेबसाइट पर Class 10th and 12th Results 2026 Coming Soon लिख के आ रहा है। इसका मतलब की यूपी बोर्ड द्वारा Digilocker को एक्टिव कर दिया गया है और रिजल्ट किसी भी वक्त और कभी भी जारी किया जा सकता है।

कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट

उम्मीद जतायी जा रही है कि बोर्ड द्वारा एक-दो दिन या अधिक से अधिक इस सप्ताह के अंत तक हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ ही यह भी साफ है कि आज परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जायेगा।

यूपी बोर्ड ने जारी की हाई-सिक्योरिटी मार्कशीट: फाड़ने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम, जानें कैसे चमत्कारी है Logo?

टॉपरों की नाम की घोषणा

बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा हमेशा की तरह प्रेस वार्ता के जरिये की जायेगी। प्रेस वार्ता में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को टॉप करने वाले छात्रों के नाम, उनके प्राप्तांक, परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्रों की संख्या, पास होने वाले छात्रों की संख्या और असफल रहे छात्रों की संख्या के साथ ही छात्र और छात्राओं से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी।

डायरेक्ट लिंक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही बोर्ड द्वारा पूरा परीक्षा परिणाम का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर एक्टिव कर दिया जायेगा।

यहां चेक करें रिजल्ट

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा से जुड़े छात्र upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिये छात्रों को upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालना होगा, जिसके बाद उनकी पूरी मार्कशीट सामने आ जायेगी।

Location :  Prayagraj

Published :  21 April 2026, 6:05 PM IST