UP B.Ed Entrance Exam 2026: यूपी में बी.एड प्रवेश परीक्षा का तारीख का हुआ एलान, यहां जानें सब कुछ

उत्तर प्रदेश बी.एड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पूरे प्रदेश में कराया जाएगा। इस बार परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय को लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों के लिए नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 May 2026, 6:07 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश बी.एड प्रवेश परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पूरे प्रदेश में कराया जाएगा। इस बार परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय को लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों के लिए नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है।

68 केंद्रों पर होगी परीक्षा

लखनऊ विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले पांच जिलों में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 30,286 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र अधीक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधियों और पर्यवेक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

कई अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में एडीएम प्रशासन प्रदीप वर्मा, कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी डॉ. भावना मिश्रा, नोडल समन्वयक प्रो. प्रमोद कुमार गुप्ता और जिला समन्वयक डॉ. श्याम किशोर मौजूद रहे। इसके अलावा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि प्रो. लवकुश द्विवेदी और प्रो. ज्योति भी बैठक में शामिल हुए।

परीक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Location :  Lucknow

Published :  29 May 2026, 6:02 PM IST