
जांच एजेंसियों ने योजना को किया नाकाम (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में पिछले साल 10 नवंबर को हुए लाल किला ब्लास्ट को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा खुलासा किया है। आतंकियों ने दिल्ली के अलावा यूपी में धमाके की साजिश रची थी। एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि आतंकियों ने लखनऊ विधानसभा, लोकभवन, बापू भवन समे समेत कई महत्वपूर्ण इमारतों, कार्यालयों और जगहों धमाके की योजना बनाई थी।
दिल्ली लाल किया ब्लास्ट के आरोपी शाहीन और मुजम्मिल को लखनऊ में धमाकों की साजिश के लिये तैयार किया गया था।
एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की कई प्रमुख और संवेदनशील इमारतें आतंकियों के निशाने पर थीं। इनमें लखनऊ विधानसभा, लोकभवन और बापू भवन जैसी महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें शामिल थीं। इसके अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को धमाके के जरिए निशाना बनाने की योजना तैयार की गई थी।
जांच में यह बात सामने आई है कि यह साजिश काफी सुनियोजित तरीके से बनाई गई थी, जिसमें अलग-अलग स्थानों को टारगेट करने की योजना शामिल थी।
यूपी MLC चुनाव 2026 : किसे मिला टिकट और कौन रह गया पीछे? बीजेपी ने उम्मीदवार किए घोषित
चार्जशीट में दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के आरोपी शाहीन और मुजम्मिल का भी जिक्र किया गया है। एनआईए के अनुसार, इन्हीं दोनों आरोपियों को लखनऊ में धमाकों की साजिश के लिए तैयार किया गया था। जांच एजेंसी का दावा है कि इन दोनों को इस पूरे नेटवर्क में शामिल कर यूपी में भी बड़े पैमाने पर हमले की योजना को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई थी।
एनआईए की जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि लखनऊ को इस साजिश का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाया गया था। यहीं पर कुछ अहम रणनीतियों को तैयार किया गया और अलग-अलग स्थानों पर धमाके करने की योजना पर काम किया गया। विधानसभा और सरकारी भवनों जैसे संवेदनशील स्थानों को चुनने के पीछे मकसद अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाना बताया गया है।
यूपी में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, कई शहरों में बढ़ी लोगों की चिंता
फिलहाल एनआईए इस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका नेटवर्क कितना व्यापक था। इसके अलावा यह भी जांच का विषय है कि इस योजना को किस स्तर तक अंजाम देने की तैयारी की गई थी।
Location : New Delhi
Published : 25 May 2026, 12:20 PM IST
Topics : Assembly Threat Lucknow Security Alert Terror Module Bust UP Terror Plot Uttar Pradesh News