गंगा स्नान के दौरान हादसा: प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक की डूबने से मौत

मानिकपुर क्षेत्र में ज्येष्ठ मास (अधिमास पूर्णिमा) के पावन अवसर पर रविवार को गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने पहुंचे एक प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 31 May 2026, 4:04 PM IST

Pratapgarh: मानिकपुर क्षेत्र में ज्येष्ठ मास (अधिमास पूर्णिमा) के पावन अवसर पर रविवार को गंगा घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने पहुंचे एक प्रतियोगी छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए मनोज कुमार

मृतक की पहचान 44 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र भगवती प्रसाद, निवासी शाहाबाद के रूप में हुई है। वे रायबरेली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने का कार्य करते थे। रविवार को वह अपने कुछ छात्रों के साथ शाहाबाद घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे, जहां स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

दो घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल जांच के लिए पुलिस ने लिया कब्जे में

थाना प्रभारी पंकज राय के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मृतक के साथ मौजूद दो छात्रों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए हैं।

रील बनाने की बात भी सामने आई

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना से पहले शिक्षक और छात्र सुनसान इलाके में मोबाइल से रील बना रहे थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी पड़ताल की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

English Keywords

, Kalakankar CHC, River Drowning Case

Location :  Pratapgarh

Published :  31 May 2026, 4:03 PM IST