Auraiya Accident News: टैक्टर की टक्कर से गिरा मंदिर का छज्जा, हादसे में तीन बच्चों की मौत

औरैया के एक दर्दनाक हादसा ने सभी को हैरान करके रख दिया है, जहां तीन मासूमों की जान चली गई है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 April 2025, 1:34 PM IST

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जो आपको भी हैरान कर देगी। चना की फसल उठाते समय टैक्टर मंदिर के छज्जे से टकरा गया, जिसके बाद छज्जा जा गिर गया और नीचे बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मंदिर के छज्जे के नीचे चार लोग बैठ हुए थे, जिसमें तीन बच्चे और एक बुजुर्ग शामिल था। छज्जा गिरने से मलबे में चार लोग हुए घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी बिधूना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, बुजुर्ग और एक बच्ची की हालत गंभीर थी, जिसे देखते हुए डॉक्टर ने बुजुर्ग और बच्ची को हायर सेंटर सैफई रेफर किया, जिस दौरान बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि यह मामला औरैया बिधूना तहसील के मढ़ा माछी का है।

मृतकों की पहचान रौनक आठ साल, कजरी 14 साल और साक्षी 17 साल के रूप में हुई है। वहीं, घायल बुजुर्ग व्यक्ति का नाम अजयपाल है, जो गांव मढा माझी झील में अपने तीन बच्चों के साथ रहता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रैक्टर अजयपाल का भतीजा दीपक चला रहा था।

तेज धूप से बचने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति और तीन बच्चे मंदिर के नीचे बैठे थे। वहीं, दूसरी ओर दीपक टैक्टर से खेतों पर चने की फसल उठाने का काम कर रहा था। तभी टैक्टर का हिस्सा मंदिर के बाहर बने छज्जे से टकरा गया, जिसके कारण छज्जा भरभर कर गिर पड़ा।

छज्जा गिरने से उसके नीचे बैठे बच्चे एवं बुजुर्ग दब गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने रौनक एवं कजरी को मृत घोषित किया। वही अजय पाल और साक्षी को दूसरे अस्पताल रेफर किया, जिसके चलते साक्षी की भी मौत हो गई।

जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील दिवस में जनता की समस्याओं को सुना जा रहा था। तभी उन्हें अचानक इस घटना की जानकारी मिली और वह तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में पहुंच गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर सैफई भिजवाया गया।

Location : 
  • Auraiya, UP

Published : 
  • 19 April 2025, 1:34 PM IST