
डीएम का साफ संदेश
Mainpuri Bakrid Alert: Mainpuri में आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने के लिए प्रशासन ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, बल्कि नियमों के सख्त पालन को लेकर भी स्पष्ट संदेश दे दिया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला अधिकारी मैनपुरी indramani tripat ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें पहले ही पूरी कर ली गई हैं। इन बैठकों में विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी से अपील की गई है कि त्योहार को शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। डीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि बकरीद का पर्व बिना किसी तनाव या विवाद के संपन्न हो और जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।
जनगणना में लापरवाही पड़ी भारी: एक साथ 6 शिक्षक निलंबित, 41 का वेतन रुका; मैनपुरी में बड़ा एक्शन
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बकरीद के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल निर्धारित और चिन्हित स्थलों पर ही कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी। यदि कोई व्यक्ति या समूह नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैनपुरी में रिश्तों का बड़ा खेल? पत्नी बोली- पति ने जिंदगी बर्बाद कर दी, पढ़ें पूरी खबर
त्योहार के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत नियंत्रण किया जा सके। प्रशासन का फोकस भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रहेगा।
Location : Mainpuri
Published : 27 May 2026, 1:16 PM IST