महराजगंज में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों से संवाद, समस्याओं का मिला समाधान

जनपद में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ सामंजस्व बनाए रखने के लिए एक भेट कार्यक्रम रखा गया। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 9 May 2025, 8:32 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में राज्य कर विभाग द्वारा एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के अपर आयुक्त (ग्रेड-2), ST.B ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, कर प्रणाली को लेकर उनके सुझावों को समझना, और वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित मुद्दों का समाधान करना था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित हुए और उन्होंने खुले मन से अपनी समस्याएं तथा शंकाएं विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं।

अपर आयुक्त ने सभी प्रश्नों को गंभीरता से सुना और प्रत्येक का विस्तारपूर्वक व संतोषजनक उत्तर दिया। व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे सरकार और व्यापार समुदाय के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को बल मिलेगा।

कार्यक्रम में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर प्रियंका श्रीवास्तव एवं राज्य कर अधिकारी पूजा पाल की उपस्थिति ने भी आयोजन को महत्वपूर्ण बनाया। दोनों अधिकारियों ने भी व्यापारियों से संवाद करते हुए जीएसटी से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और नियमों की व्याख्या की।

व्यापारियों ने इस तरह के संवाद कार्यक्रमों की निरंतरता की मांग की और कहा कि इससे विभाग और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

संवाद के अंत में विभागीय अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे जिससे व्यापारिक वातावरण को सरल, पारदर्शी और सहायक बनाया जा सके।

यह कार्यक्रम महराजगंज जिले में शासन-प्रशासन के सहयोगात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण बना, जिससे न केवल व्यापारिक समुदाय को लाभ मिला बल्कि कर व्यवस्था में पारदर्शिता और भरोसे की भावना भी प्रबल हुई।

Location : 
  • maharajganj

Published : 
  • 9 May 2025, 8:32 PM IST

Related News

No related posts found.