हिंदी
सोनभद्र सुसाइड(source: Google)
Sonbhadra: जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव में एक 25 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के बाद कुएं में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह मात्र एक नया मोबाइल फोन खरीदने की जिद थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर धूमा निवासी पूजा देवी (25) का अपने पति अर्जुन गोंड से नया मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ समय बाद मोबाइल दिलाने की बात कही, लेकिन पूजा तुरंत नया फोन लेने की जिद पर अड़ी रही।
DJ ने उजाड़ दिया घर, जानें कैसे शादी के बीच उठी लाश, पढ़ें गोरखपुर का सनसनीखेज मामला
पति ने बताया कि पैसे की कमी की बात कहने पर बहस बढ़ गई और उसने अपनी पत्नी को डांट दिया। इसके कुछ ही देर बाद, जब अर्जुन घर से बाहर गया, पूजा ने गांव के देवी धाम के समीप स्थित सरकारी कुएं में छलांग लगा दी।
जैसे ही पूजा ने कुएं में छलांग लगाई, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों और ग्रामीणों को इस भयावह घटना की सूचना दी। हालांकि, कुएं में पानी का स्तर काफी अधिक होने के कारण मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने में असमर्थ रहे। यह दुखद घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है।
IPL 2026: आखिर किस खिलाड़ी पर भड़के क्रिस श्रीकांत? बोले- ‘इसे जरूरत से ज्यादा मिल रही है तवज्जो’
सूचना मिलने पर पहुंची विंढमगंज पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 6 बजे महिला का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Location : Sonbhadra
Published : 10 May 2026, 2:01 AM IST
No related posts found.