सोहास चौराहे पर जाम आए दिन की समस्या, राहगीरों की बढ़ रही परेशानी

सोहास के प्रमुख व्यपारिक और यातायात के मुखय केंद्र माने जाने वाले चौराहे पर आजकल लगातार जाम लगने से एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी फंस जाते हैं जिससे चलते अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जाने में भी बच्चों को देरी हो जाता है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 November 2026, 3:29 PM IST

 Siddharthnagar: सोहास के प्रमुख व्यपारिक और यातायात के मुखय केंद्र माने जाने वाले चौराहे पर आजकल लगातार जाम लगने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। कई बार पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बावजूद जाम से निजात दिलाना मुश्किल हो जाता है। इस चौराहे से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि कुछ मिनटों में तय होने वाला रास्ता के लिए घंटो का समय लग जाता है।

सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों और अतिक्रमण के चलते रास्ता संकरा हो जाता है, जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थिति कभी-कभी इतनी खराब हो जाती है कि एंबुलेंस और विद्यालय  की गाड़ियों को भी निकलने में काफी दिक्कत होती है। दुकानदारों द्वारा अपनी सामान को सड़क पर फैलाकर रखते जिसके चलते भी जाम लगता है। इसके अलावा, ई-रिक्शा, और टेंपो चालक भी सड़क के बीच में ही खड़ा कर सवारी को बैठाने लगते है, जिससे सड़क और सिकुड़ जाती है और लंबा जाम लग जाता है।

हाथरस में बदलते मौसम और प्रदूषण का असर, जिला अस्पताल में बढ़े सांस के मरीज

 अनहोनी की आशंका बनी रहती है

सुबह स्कूल और ऑफिस जाने के समय पर भीड़ बढ़ती है तो हालात और खराब हो जाता है। कभी-कभी एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी फंस जाते हैं जिससे चलते अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है।अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जाने में भी बच्चों को देरी हो जाता है। चौराहे पर पुलिस कर्मियों की नियमित तैनाती भी नहीं रहती है। यातायात नियमों का भी पलन नही होता है लोग जल्दबाजी के चक्कर में किसी भी दिशा से गाड़ियों को घुसा देते है जिसके चलते चौराहा पर जाम लग जाता हैं।

 यूपी चुनाव से पहले सुलतानपुर में BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, पांचों विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी

जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालते हुए पुलिसकर्मियों का फोट

स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त

स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर गहरा आक्रोश है, लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को अगाह किया गया लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है जल्द ही इस समस्या का कोई ठोस समाधान किया जाए, ताकि आम राहगीरों को रोजाना की इस परेशानी से राहत मिल सके।

Location :  Siddharthnagar

Published :  12 November 2026, 3:29 PM IST