
ज्योति शर्मा की मां
Greater Noida News: शारदा यूनिवर्सिटी (Sharda University) की छात्रा ज्योति शर्मा (Jyoti Sharma) ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद जिले के एक व्यक्ति की नजर इस केस पर है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, इस मामले में अब ज्योति की मां की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है, "डीएम सर को सब पता है।" पीड़ित मां का कहना है कि उनको अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए।
Greater Noida Video
शारदा यूनिवर्सिटी में 21 साल की छात्रा ने सुसाइड किया, टीचरों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, छात्रा के परिजनों ने शारदा यूनिवर्सिटी में किया हंगामा@noidapolice @shardauniv #GreaterNoida #shardauniversity pic.twitter.com/uYIpf9ULul
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 19, 2025
ज्योति की मां ने कहा, "डीएम सर को सब पता है"
ज्योति की मां ने बताया, "सोमवार को मेरी डीएम सर से बात हुई थी। वह सब जानते हैं। आप उनसे पूछ सकते हैं। हमारी बात को नजरअंदाज किया जा रहा है।" पीड़ित मां ने आगे कहा, "ज्योति रोजाना मुझे और अपने पापा को कम से कम 3 से 5 बार कॉल पर बात करती थी, लेकिन शुक्रवार (18 जुलाई 2025) को सिर्फ सुबह स्कूल जाने से पहले फोन आया था। उसके बाद कोई कॉल नहीं किया। फिर 4 बजे स्कूल से आने के बाद भी ज्योति ने हमसे बात नहीं की, जो कि बहुत असामान्य था। जब मैंने 5 बजे उसे कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। मुझे तभी शक हो गया था कि कुछ गलत हुआ है।"
प्रोफेसरों की वजह से किया सुसाइड
ज्योति की मां ने यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को लगातार मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा था। उन्होंने कहा, "बेटी को शिक्षक कहते थे- ‘तुम तो खुद सिग्नेचर कर लेती हो, हमारी क्या जरूरत है? हम तुम्हें फेल कर देंगे।’ इससे वह बेहद तनाव में थी।"
परिजनों ने कहा- उच्चस्तरीय जांच हो
परिजनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। अब वे उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से हो, जिससे सच्चाई सामने आ सके।
Location : Greater Noida
Published : 19 July 2025, 2:01 PM IST