
JE गिरफ्तार
Saharanpur : सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने सख्त रुख दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सहारनपुर प्राधिकरण के अवर अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, प्राधिकरण कार्यालय और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुटने लगे।
सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन। विकास प्राधिकरण का अवर अभियंता 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, शिकायत के बाद मेडिकल स्टोर पर बिछाया गया था ट्रैप, पैसे लेते ही दबोचा गया आरोपी।#Saharanpur #Corruption pic.twitter.com/IaSRBnZZS5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 5, 2026
पूरे मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका काम कराने के लिए अवर अभियंता द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। पीड़ित का कहना था कि बिना पैसे दिए उसका काम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा था। इसके बाद उसने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। जहां शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।
सहारनपुर पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान, कई थानों के ये 12 हिस्ट्रीशीटर किए गए बाहर
एंटी करप्शन टीम ने पूरी तैयारी के साथ ट्रैप बिछाया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर एक मेडिकल स्टोर पर बुलाया। जैसे ही तय रकम आरोपी को दी गई, पहले से घात लगाए टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से रिश्वत के 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।
शिकायतकर्ता बिल्लू छाबड़ा के मुताबिक, उन्होंने 130 घरों के निर्माण का काम किया था और नक्शा भी पास था। इसके बावजूद अवर अभियंता ने कमियां निकालकर निर्माण को सील कर दिया। बाद में सील खोलने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो पाई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सदर बाजार थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Location : Saharanpur
Published : 5 May 2026, 6:42 PM IST