जब तक यूपी में RLD का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा, पगड़ी से दूर रहेंगे अनुपम मिश्रा

आगरा के जगनेर में RLD के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पगड़ी पहनने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्यमंत्री नहीं बन जाता, तब तक वह पगड़ी नहीं पहनेंगे। उनके इस संकल्प से सभा में मौजूद लोग हैरान रह गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 10:32 AM IST

Agra: आगरा के जगनेर कस्बे स्थित ग्वाल बाबा वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अनुपम मिश्रा का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया जा रहा था, इसी दौरान जब उन्हें पगड़ी पहनाने की कोशिश की गई तो उन्होंने उसे सम्मानपूर्वक पहनने से इंकार कर दिया। उनके इस अचानक फैसले से वहां मौजूद कार्यकर्ता और लोग कुछ समय के लिए हैरान रह गए।

मुख्यमंत्री बनने तक पगड़ी न पहनने का संकल्प

अनुपम मिश्रा ने पगड़ी न पहनने के पीछे अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता और संकल्प को वजह बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह प्रण लिया है कि जब तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्यमंत्री नहीं बन जाता, तब तक वह पगड़ी धारण नहीं करेंगे। उन्होंने इसे व्यक्तिगत संकल्प बताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान से अधिक लक्ष्य और पार्टी के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Agra Congress Protest: आगरा में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जानिये पूरा अपडेट

कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना बयान

उनके इस बयान और कदम के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं में काफी चर्चा देखने को मिली। कई लोगों ने इसे उनके राजनीतिक संकल्प और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताया, जबकि कुछ लोग इसे एक प्रतीकात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे थे। हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल सामान्य रहा और लोग उनके बयान को ध्यान से सुनते रहे।

जनता और पार्टी को मजबूत करने पर जोर

सभा को संबोधित करते हुए अनुपम मिश्रा ने कहा कि बाबा ग्वाल की नगरी की जनता जागरूक है और वह अपने प्रतिनिधियों को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने कहा कि पिछली बार पार्टी को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल सका, लेकिन इस बार उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत समर्थन देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएं।

Instagram वाले दोस्त से हुई लड़ाई तो लगा दी नहर में छलांग, लखनऊ की युवती के साथ आखिर ये क्या हुआ?

संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर फोकस

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि केवल जनसंपर्क और लगातार मेहनत से ही राजनीतिक लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Location :  Agra

Published :  18 May 2026, 10:32 AM IST