
छात्राओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन (IMG: Dynamite News)
Prayagraj: खीरी थाना क्षेत्र में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब एक इंटर कॉलेज की छात्राएं अपनी ही संस्था की जमीन को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आईं। हाथों में नारे और मन में गुस्सा लिए छात्राओं ने जुलूस निकालकर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्राओं का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कॉलेज की संपत्ति पर स्थायी रूप से कब्जा हो सकता है।
मामला खीरी थाना क्षेत्र के लेडियारी बाजार स्थित शिव जियावन इंटर कॉलेज का है। आरोप है कि लेडियारी निवासी राजू खान ने कथित रूप से कॉलेज के साइकिल स्टैंड की जमीन पर कब्जा कर लिया है। छात्राओं का कहना है कि इससे कॉलेज परिसर की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक कमरे में तीन लाशें और चारों तरफ खून! प्रयागराज के ट्रिपल मर्डर ने खड़े किए कई सवाल
कथित कब्जे के विरोध में बड़ी संख्या में छात्राओं ने कॉलेज से जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन से कॉलेज की जमीन को कब्जामुक्त कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। छात्राओं के प्रदर्शन से इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और यह मामला चर्चा का विषय बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्राओं के प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब सभी की निगाहें स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
Location : Prayagraj
Published : 5 August 2026, 3:34 PM IST