सोमवार, 16 दिसंबर को रायबरेली में मौसम ने अचानक करवट ली। जिले में सुबह से ही घने कोहरे की मोटी चादर छा गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर व्यापक असर देखने को मिला। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

घना कोहरा और कड़ाके की ठंड
Raebareli: सोमवार, 16 दिसंबर को रायबरेली में मौसम ने अचानक करवट ली। जिले में सुबह से ही घने कोहरे की मोटी चादर छा गई, जिससे सड़क और रेल यातायात पर व्यापक असर देखने को मिला। ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) सहित जिले के कई प्रमुख मार्गों पर कोहरे का घना आवरण बना रहा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक सिमट गई। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। कोहरे के कारण सड़कों पर दुर्घटना की आशंका बनी रही, जिससे चालक अतिरिक्त सतर्कता बरतते नजर आए।
Goa Nightclub Fire: थाईलैंड से भारत लाए गए लूथरा ब्रदर्स, गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद नन्हे बच्चे सुबह-सुबह स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। ठंडी हवाओं और कम तापमान ने बच्चों और अभिभावकों दोनों की चिंता बढ़ा दी। कई इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए, जबकि बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
घने कोहरे का असर रेल संचालन पर भी साफ दिखा। लखनऊ–प्रयागराज रेल रूट पर चलने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम रखनी पड़ी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Raebareli New: हाफ़िज़ मुर्तजा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
स्थानीय निवासी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इस समय ठंड और कोहरा दोनों ही अत्यधिक हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि घने कोहरे में बेहद सावधानी से वाहन चलाएं, क्योंकि कई बार विजिबिलिटी लगभग शून्य हो जाती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
इस गंभीर मौसम के बीच जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की एक प्रशासनिक पहल लोगों के लिए राहत भरी साबित हो रही है। डीएम के निर्देश पर सड़कों पर निर्माण कार्य पूरा होने के तुरंत बाद सफेद रंग की पट्टियां (व्हाइट स्ट्राइप्स) बनाई जा रही हैं। ये पट्टियां घने कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सड़क की सीमा समझने में मदद करती हैं और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए दिशा सूचक का कार्य करती हैं।
Raebareli: शख्स की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन की लाइट जलाकर चलें और गति नियंत्रित रखें। आने वाले दिनों में मौसम और ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है।